बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती रेंज में चुनाव में अपराधियों पर नजर रखने के लिए सभी थानों के बार्डर क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर चेकपोस्ट बनाने के साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। ताकि यहां से गुजरने वाले हर संदिग्ध पर नजर रखी जा सके।सभी थाना क्षेत्रों में यह व्यवस्था होगी। चुनाव आयोग के आदेश गठित एफएसटी टीम को लोकल पुलिस सहयोग करेगी। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। ताकि सभी संदिग्धों व अपराधियों पर नजर रखी जा सके। चिंहित प्वाइंट पर जवानों की छह-छह घंटे की तैनाती रहेगी। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि एक-एक संदिग्ध गतिविधि पकड़ में आ जाए। इस व्यवस्था के बाद अब अपराधियों व तस्करों का बचकर निकल पाना नामुमकिन होगा। पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चेकपोस्ट सक्रिय कर दिए गए हैं रेंज में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया गया है। उन्होंने क्विक रिस्पांस टीम, पीआरवी तथा स्थानीय पुलिस के बेहतर तालमेल से ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की है कि पुलिस घटना की सूचना मिलते ही आठ मिनट में मौके पर पहुंच जाए। इस व्यवस्था के बाद अपराधियों पर काफी हद तक पुलिस ने काबू पाया है। परिक्षेत्र में 25 चेक प्वाइंट पहले ही बनाए जा चुके हैं। इसके जरिए हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बताया कि चेकपोस्ट पर बैरियर भी लगाया जायेगा। पुलिस इन चेकपोस्टों पर केवल संदिग्ध नजर आने वाले व्यक्तियों व उनकी गाड़ियों की तलाशी ली जाएगी।