बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के अलग-अलग गांवों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने उन्नीस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है। मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के चोलखरी गांव में मुदमेबाजी की पुरानी रंजिश को लेकर जानकी देवी को रामभवन, ओमप्रकाश, सुन्दुल व परमात्मा ने मिल कर पिटाई कर दी। परसरामपुर थानाक्षेत्र के ग्राम नेदुला निवासनी पीड़िता ने जगदीशपुर निवासी रज्जन, रमेश, करन व काशीराम के खिलाफ मारने-पीटने व छेड़खानी करने का केस दर्ज कराया है। नगर थानाक्षेत्र के बेलाड़ी (बिगहिया) निवासी प्रभुनाथ की की पिटाई कर गन्ने की फसल व उनके पेड़ को जला कर नष्ट कर दिया। लालगंज थानाक्षेत्र के जिभियाव गांव निवासी कोपेश्वरनाथ की की पत्नी अंजु, लड़का उत्तम, बहन हर्षिता व पिता राधेश्याम को गांव के ही जगधारी, श्रवण, करन, नीलम, पूनम, अनुपम, आशुतोष, अशोक व संदीप ने मिल कर पिटाई लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामले की जांच आरंभ कर दी है।