धूम धाम से मनाई गई सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम l सम्राट अशोक मौर्य पूरे भारत के उन महान राजाओं में थे जिन्होंने बौद्ध धर्म के लिए अपना राज पाठ छोड़कर मानवता का संदेश दिया और बौद्ध धर्म के लिए सब कुछ समर्पित कर दिया l उक्त बाते ग्राम पंचायत सनेथु में गोकरन मौर्य ने सम्राट अशोक मौर्य महान की जयन्ती के शुभ अवसर पर कहा कि मौर्य साम्राज्य की गौरव गाथा लिखने का कार्य सम्राट अशोक मौर्य की देन है l सम्राट अशोक मौर्य की जयंती के अवसर पर सर्व प्रथम ध्यान साधना के कार्यक्रम के साथ शुरुआत की गयी l तत्पश्चात महामानव गौतम बुद्ध जी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया साथ ही सम्राट अशोक मौर्य और बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी, ज्योतिबा राव फुले, राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले,भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद, कबीर महाराज को भी पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई l शिवाजी मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह पूरा माह हमारे महापुरूषों के जन्मदिन का महिना है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज कुमार मौर्य ने कहा कि हमारे महा पुरुषों ने शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान दिया और समाज को जागरूक किया l श्री मौर्य ने सनेथु गांव वालो को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और कहा कि यह जयंती मनाने का प्रयास समाज के महा पुरुषों के बारे में जानने का मौका भी मिलेगा और समाज में एक नया संदेश जायेगा l मुख्य वक्ता विकास मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से सम्राट अशोक मौर्य ने बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए अपने पुत्र और पुत्री को बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए श्री लंका भेजा था l जिस प्रकार बौद्ध धर्म में किसी भेद भाव, जात – पात नही मानता l हमारे सम्राट अशोक मौर्य महान ने बुद्ध जी के विचारों को जन जन तक पहुॅचाया और बुद्ध के द्वारा बताए गए मार्ग को अपना कर विश्व के 33% भाग पर मौर्य साम्राज्य का पताका फहराने में सफल रहे कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक महान ने करुणा ,प्रेम , भाईचारा और अहिंसा के बल पर भारत के बाहर जुड़े कई देशों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाते हुए अपनी अधीनता मानने पर विवश किया और अनेकों विश्वविद्यालय की स्थापना की जिससे भारत विश्व गुरु बना। हम सभी को भारत में जन्में सभी महापुरुषों की जयंती मनानी चाहिएl इस अवसर पर गोकरन मौर्य शिवाजी मौर्य सहित कई लोगों ने सम्राट अशोक मौर्य महान के बारे अपने अपने विचार व्यक्त किये l विकास मौर्य जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी,राज कुमार मौर्य नेशनल कोऑर्डिनेटर कांग्रेस पार्टी,रामानंद मौर्य, प्रेम चंद्र मौर्य, राम सिघाशन मौर्य, रवि मौर्य रमेश रावत जी, रामप्रवेश मौर्य शिवाजी कुशवाहा,डॉ अरुण,सैलेश मौर्य, शिवाजी मौर्य,डा शिवम मौर्य,विवेकानंद मौर्य,गोकरन मौर्य,विशाल मौर्य,समीर मौर्य,मुकेश मौर्य,राजेंद्र पासवान,कुणाल मौर्य,राम मूरत मौर्य,शिव मूरत मौर्य,राम कुमार मौर्य,राम तीरथ मौर्य,राम करण मौर्य,लक्ष्मी प्रसाद मौर्य,शिव कुमार मौर्य,पप्पू मौर्य, छंगु रावत,राम प्रवेश मौर्य,दयाराम यादव, रमा नंद मौर्य,संतोष मौर्य,सुनील मौर्य,शशांक मौर्य,कुणाल मौर्य,आदित्य मौर्य,अनूप मौर्य,संचालन गोकरन मौर्य जी ने किया और अंत में आये हुए सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया ।