महिला सिपाही एवं युवक का शव एक कमरे में मिलने से मचा हड़कंप

 

प्रयागराज 16 अप्रैल एक ही कमरे में महिला कांस्टेबल एवं एक युवक का शव प्राप्त होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नें दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला  प्रयागराज  जनपद केशाहगंज थाना क्षेत्र के मिन्हाजपुर का है, जहां पर दोनों किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला महिला सिपाही से संबंधित होने के कारण पुलिस बहुत कुछ जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रही है। सूत्रों के अनुसार दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तह में जानें का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *