इंदौर, चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिरपुर में सात वर्षीय बच्ची के साथ गत दिवस एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पहले पिटाई की फिर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के मुताबिक बच्ची यहां झूला झूल रही थी, तभी आरेापित त्रिभुवन (50 वर्ष) निवासी उत्तर प्रदेश वहां पहुंचा और बच्ची के साथ हरकत करने लगा। इसी दौरान आसपास के लोगों ने उसे बच्ची के साथ हरकत करते हुए देखा तो पकड़कर पहले उसकी धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।