कुदरहा, बस्ती: खंड विकास कार्यालय पर मंगलवार को ब्लॉक कर्मियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। खंड विकास अधिकारी खंड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही साथ कस्बे मे लोगो को आमंत्रण पत्र देकर 25 मई को मतदान करने की अपील की।
खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज, एडीओ पंचायत सुभाष, मनोज चतुर्वेदी दीपक बृजेश दुबे, राजेश सिंह सहित तमाम कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर कुदरहा बाजार में दुकानदारों व बाजार में आए लोगों को आमंत्रण पत्र दिया और लोगों को लोकतंत्र में मताधिकार के प्रयोग के बारे में बताया। साथ ही साथ 25 मई को अपने अपने बूथ पर जा कर मताधिकार का प्रयोग करने को कहा।
रैली में गोरख यादव, कुलदीप यादव, महेंद्र यादव, शैलेंद्र राव, घनश्याम यादव, रवि पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 154