आग लगने से लाखों की संपत्ति हुई स्वाहा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती ले में दो  स्थानों पर लगी आग से लाखों रूपये के ट्रैक्टर व गन्ने की फसल जल कर स्वाहा हो गई है कोतवाली थानाक्षेत्र के सिविल लाइन स्थित मिश्रा गली में दोनो पत्तल के कतरन में लगी आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। मौके पर फायर टीम ने मौके प पहुंच कर आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी पशुपति नाथ मिश्र ने बताया कि सिविल लाइन मिश्रा गली में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया वरना स्थित  और भयावह होती।
छावनी थाना क्षेत्र के मुड़बरा गांव में अज्ञात कारणों से फैली आग से गन्ने की फसल व ट्रैक्टर जल कर नष्ट हो गया। घटना बुधवार दिन में हुई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग किसी तरह बुझाई। छावनी पुलिस मौके पर मौजूद रही। इस घटना में प्रधान बबलू चौधरी का ट्रैक्टर जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सीवान में स्थित बाग में अज्ञात कारणों से निकली चिंगारी ने अचानक विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते तेज पछुवा हवाओं के बीच आग ने गांव के ही हरिश्चंद्र चौधरी के गन्ने की कटी फसल को चपेट में ले लिया। इसी दौरान तेज लपटों ने आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में हरिश्चंद्र की तीन बीघे गन्ने की फसल झुलस गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। इस समय बढ़ती गर्मी और तेज हवा के कारण आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *