मोबाइल टावर से बैटरी चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

अयोध्या । महाराजगंज पुलिस ने बुधवार को ऐमीघट कुम्हिया तिराहे से मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को चोरी की गई 25 बैटरी, चोरी में प्रयुक्त वाहन, तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।बुधवार को एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया थाना  महाराजगंज, थाना तारुन व थाना पूराकलंदर क्षेत्र में मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले आए दिन प्रकाश में आते रहे। जिस पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया हैं।
बुधवार को महाराजगंज पुलिस ने ऐमीघट कुम्हिया तिराहे से तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन निवासी गोविंदा चौरसिया व हैदरगंज थाना क्षेत्र के हरियापुर थरिया कला गांव निवासी रूप सावन उर्फ  पिंटू राणा को मोबाइल टावर चोरी की गयी 25 बैटरी, चोरी में प्रयुक्त की गई टाटा विटारा वाहन, एक तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *