छात्राओं के अन्तिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

बाराबंकी  बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मृत 2 छात्राओं के शव थाना मोहम्मदपुर खाला के पर्वतपुर और एक छात्रा का शव मदरहा गांव पहुंचा। जिन्हे श्रद्धांजलि और पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए आसपास के गांव के सैकड़ो लोग उमड़ पड़े। दिन में करीब 11बजे के आसपास विद्यालय के शिक्षकों की मौजूदगी में पर्वतपुर व मदरहा निवासी छात्राओं का अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि मंगलवार को छात्र-छात्राओं से भरी एक बस तेज रफ्तार के चलते बाइक सवार को बचाते हुए सड़क पर पलट गई थी। हादसे में 3 छात्राओं सहित बस के कंडेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में चार छात्र व दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो छात्रों व एक छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं अन्य दो छात्र व एक छात्रा को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके अतिरिक्त बस में बैठे तकरीबन 25 छात्र-छात्राओं को हल्की फुल्की चोटें आई। जिनका प्राथमिक उपचार नजदीकी सीएचसी में किया गया और बाद में अन्य वाहनों से सभी को उनके घर भेज दिया गया। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ मेडिकल काॅलेज में अभी भी अजय कुमार (13)पुत्र रामसागर उम्र निवासी लोइलीपुरवा, प्रदीप (25)पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी कादिरपुर थाना जहांगीराबाद,ज्योति पाण्डेय (11) पुत्री जयनाथ पाण्डेय निवासिनी पण्डितपुरवा थाना मोहम्मदपुर खाला जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। जबकि जिला अस्पताल में गुलशन (13) पुत्र कृष्ण बिहारी, छोटू (8) पुत्र राजकुमार और रागिनी (13) पुत्री कृष्ण बिहारी निवासिनी पर्वतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला इलाज चल रहा है। इन बच्चों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *