बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में डीलरशिप के नाम पर 1.04 लाख की जालसाजी की घटना सामने आई है। यह मामला रुधौली थानाक्षेत्र के बखरिया गांव की है। गांव निवासी राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि प्रार्थी ने पान मसाला बेचने के लिए जनपद सिद्धार्नगर की डीलरसिप के नाम पर भाविका ट्रेड वर्ल्ड की कम्पनी मे बनाया गया था। सिद्धार्थ मिश्रा व कम्पनी के बीच पांच अक्तूबर 2021एग्रीमेन्ट किया था। शलभ नामदेव (कम्पनी के मालिक) पता भाविका ट्रेड वर्ल्ड एलएलपी मार्केटिंग आफिस आलोक नगर कनाडिया मेन रोड,जनपद इन्दौर, मध्य प्रदेश ने उनसे 104000 रूपया सिद्धार्थ मिश्रा को दे दिया। कम्पनी ने जल्दी ही इतने मूल्य का पान मसाला आवेदक को उपलब्ध कराने की बात लेकिन उपलब्ध नहीं कराया गया और ना ही रपये वापस किया। प्रभारी निरीक्षक ने पूछे जाने पर बताया कि राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी की तहरीर पर शलभ नामदेव निवासी मध्यप्रदेश के खिलाफ फ्राड करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।