आसमान से गिरी अजीबोगरीब वस्तु ने मचाई सनसनी

फ्लोरिडा  ।  अमेरिका से रोचक खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि फ्लोरिडा में एक व्यक्ति के घर पर अचानक आसमान से अजीबोगरीब वस्तु गिरी। इस वस्तु के गिरते ही इस दो मंजिली इमारत की छत में छेद हो गया। ये चीज इतनी अजीब है कि नासा इस चीज के बारे में जांच कर रहा है कि आखिर ये है क्या। इस वस्तु की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनसे पता ही चल पा रहा है कि वास्तविक रूप से इस वस्तु का नाम क्या है। कुछ लोग इसे वस्तु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से गिरा कचरा बता रहे हैं। जिस व्यक्ति के घर में यह वस्तु गिरी उसका नाम अलेजांड्रो है और उसे लगता है कि यह नासा द्वारा 2021 में स्पेस स्टेशन पर भेजे गए कार्गो पैलेट की ओल्ड बैटरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *