बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह बुधवार को दुर्घटना में घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रुधौली थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी धर्मेंद्र बहादुर सिंह कलवारी स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते थे बुधवार को पंप का प्रपत्र जमा करने जा रहे थे कि वह झिरझिरवा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के चपेट में आकर घायल हो गए सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती भिजवाई जहां पर उनकी मौत हो गई।