सर्प के काटने से किसान की मौत

चित्रकूट  खेत( में कटाई करते समय किसान को सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में शोक छाया है।
ये घटना सीतापुुर चैकी क्षेत्र के चितरा गांव में बीती शाम हुई। बताया गया कि विशाली रैकवार (48) पुत्र कल्लू खेत में फसल की कटाई कर रहा था। तभी सर्प ने काट लिया। मदद की गुहार सुन परिजन आनन फानन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्री, दो पुत्र हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *