– झारखंडेश्वर नाथ शिव मंदिर व पोखरे की सफाई कर दिया संदेश
कुदरहा, बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को नगर पंचायत गायघाट स्थित प्रसिद्ध झारखंडेश्वर नाथ पोखरे पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोखरे परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता सोहनलाल मुन्ना, सभासद जगदीश, वार्ड सभासद द्विवेदी सहित नगर पंचायत के समस्त सभासद एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
इस दौरान लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किये।
Post Views: 10