घायल व्यक्ति की मौत

बस्ती 2 अप्रैल उतर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर अगौना के निकट मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की इलाज़ के दौरान मौत हो गई है।
यह जानकारी देते हुए रघुवीर सिंह निवासी लालचंद ने अपनी तहरीर में कहां है कि उनके पिता राम बहादुर 25 मार्च को साइकिल से कलवारी से अगौना की तरह जा रहे थे कि सीएचसी बहादुरपुर के पास पीछे से आ रही कार ने ठोकर मार दिया वह घायल हो गए ,आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी बहादुरपुर में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहां भी उनकी स्थित ठीक नहीं हुई डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया लेकिन लखनऊ ले जाने के पहले ही उनकी मौत गई। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *