अनुराग लक्ष्य, 29 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
बीती शाम अनुराग लक्ष्य कार्यालय में जनहित विजय साप्ताहिक समाचार पत्र एवं जनहित 24 न्यूज़ के संपादक एस एस अविन की दूसरी बरसी पर उनके चाहने वालों ने उन्हें शिद्दत से याद किया। साथ ही पत्रकारिता के छेत्र में उनके योगदान को भी लोगों ने शिद्दत से याद किया।
इस अवसर पर अनुराग लक्ष्य के मुंबई संवाददाता सलीम बस्तवी अज़ीज़ी ने उनके साथ बिताए छडों का उल्लेख करते हुए उन्हें धरावी की पत्रकारिता का भीष्म पितामह बताया। साथ ही उनके अविसमरडीय योगदान की भी याद दिलाई। कलम के एक पक्के सिपाही को खोकर हमने बहुत कुछ खो दिया, जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है।
इसी क्रम में डॉक्टर अमित श्रीवस्ताव ने भी उनके साथ बिताए हुए अपने दिनों की याद ताज़ा करते हुए अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नियाज़ अहमद, सेराज खान, कलाम मंसूरी ने भी अपने अपने विचार रखते हुए उन्हें एक सच्चा कलमकार और निर्भीक पत्रकार बताया।