शंका में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा  

इंदौर,। लसुडिय़ा थाना क्षेत्र में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला को मंगलवार देर रात अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दीपा वर्मा (36) पर उसके पति शैलेंद्र ने चाकू से करीब एक दर्जन वार किए। महिला की मौत मंगलवार रात लगभग तीन बजे हुई। पुलिस के अनुसार शैलेंद्र की फाल्गुनी होटल का कर्मचारी है। वह रात 11 बजे घर पहुंचा। रात एक बजे के आसपास उसने पत्नी को 12 बार से अधिक चाकू घोंपा। महिला की चीख सुनकर उसकी दोनों बेटियां जाग गई। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। बेटियों ने अपने मामा धीरज को कॉल किया। वह घर पहुंचे। बहन को रात तीन बजे एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने दीपा को मृत घेाषित कर दिया। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र उसकी बहन के चरित्र को लेकर शंका करता था। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होते थे। शैलेंद्र को होटल की तरफ से सर्वेंट क्वार्टर मिला है। वह यहां माली का काम करता था। यहीं पर उसने पत्नी की हत्या की है। दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं। बड़ी बेटी 13 साल और छोटी बेटी छह साल की है। विवाद के पीछे आपसी कहासुनी बताई जा रही है। शैलेंद्र ने रात में ही थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। शैलेंद्र से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतिका के भाई ने बताया कि शैलेंद्र पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। इसी बात पर दोनेां के बीच में विवाद होते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *