बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया पुलिस ने किशोरी को बहला फुसला कर संबंध बनाने मारपीट व धमकी देने के मामले में पिता पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया है पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के राजू यादव ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया 8 मार्च को चुपके से बाहर मिलने के लिए बुलाया इस बात की जानकारी मां को हो गई वह देख राजू माफी मांगते हुए शादी का वादा कर वहां से भाग निकला लेकिन मोबाइल फोन से बात करता रहा शिकायत करने पर राजू यादव और उसके पिता पदार्थ यादव मारपीट करने लगे पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।