बस्ती मार्च उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोहरा गांव में अरविंद पांडे के घर के लोग कथा सुनने गए थे की चोरों ने घर का ताला तोड़कर कमरे में रक्खे गये अलमारी में सोने चांदी के ज़ेवर चुरा लें गए साथ ही साथ घर में पड़े सामानों को अस्त व्यस्त कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार परिजन श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम से लौटकर घर सुबह पहुंचे तो घर की स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए कोहरा गांव के अरविंद पांडे बुधवार शाम को महुआ में रिश्तेदार के यहां श्रीमद् भागवत कथा सुनने पत्नी पुष्पा देवी के साथ घर में ताला लगाकर गए थे। सुबह जब पहुंचे तो दरवाज़े का ताला टूटा मिला उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है सूचना पाकर चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह घटना की जांच में जुट गए हैं।