विद्यालय बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास का मंच – आदर्श कुमार सिंह

 

नन्द महोत्सव एवं प्रतियोगिता हुई आयोजित

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या मया बाजार । बच्चों में प्रतियोगिता से एक प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन होती है और वह अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़ाने का प्रयास करते है । विद्यालय ही उनको प्रतिस्पर्धा का मंच उपलब्ध कराता है उक्त बाते प्रधानाचार्य आदर्श कुमार सिंह ने नन्द किशोर सिंह इंटर कॉलेज ने नन्द महोत्सव एवं प्रतियोगिता आयोजन के समय कही । प्रधानाचार्य आदर्श कुमार सिंह ने कहा कि हम अपने इंटर कॉलेज में कला प्रतियोगिता के साथ बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास हो ।इसके लिए समय-समय परप्रतियोगिता का आयोजन करते रहते हैं । जिसका परिणाम भी मिलता है । प्रतियोगिता में कविता , सुलेख , कहानी , निबंध , मेहंदी , रंगोली , खेल कूद , दौड़ , रस्साकसी , कबड्डी , नृत्य गायन ,स्पीच आदि की प्रस्तुति के लिए प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राएं -केजी से 8 तक को शामिल किया गया था । इस अवसर पर अध्यापक एवं अध्यापिकाए कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र कुमार यादव, शर्मा प्रसाद शर्मा,मुक्ता गुप्ता, अर्चना, सरिता, नौशाद, संदीप, पुनीत, राम संवारे, शुभम, हरीश, वर्तिका, साहिबा, अनीता,नीलम कसौधन,शिवा साहू, अतुल सिंह, प्रधानाचार्य आदर्श कुमार सिंह , प्रवक्ता जीव विज्ञान अखिलेश कुमार मौर्य के साथ अध्यापक एवं अध्यापिकाए मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *