सरयू स्नान घाट पर नशे में डूब रहे युवक को जल पुलिस के द्वारा रेस्क्यू कर बचाया

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर अंगद सिंह पुत्र राम सेवक सिंह निवासी ग्राम रानीगंज थाना मेडीगंज जनपद अररिया का है। जिसने भांग पी रखा था। नशे की हालत में जो जल बैरिकेटिंग के पार जाकर स्नान व तैरने के दौरान अचानक जल के तेज बहाव से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा ड्यूटी पर गस्त कर रहे।जल पुलिस के प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, कांस्टेबल मनोज पाल,कांस्टेबल सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल छत्रधारी व स्थानीय नाविक अमर माझी शामिल रहें। जल पुलिस की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिवार को सुपुर्द किया जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।अयोध्या में जल पुलिस की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *