थावरचंद का बयान, सैकड़ो वर्षों के बाद एक ऐतिहासिक मांग पूरी हुई है,अयोध्या राम की जन्मस्थली है और उनकी जन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, भगवान राम लला की मूर्ति स्थापित हुई है, मेरी और भारतवासियों की धर्म और संस्कृति के प्रति अघाद आस्था है इसलिए मेरा कर्तव्य बनता है मैं राम लला के दर्शन करूं, भगवान राम लला का दर्शन करूंगा और पुण्य प्राप्त करूंगा, अभी तक अयोध्या के विकास को टीवी पर देखा था आज खुद अयोध्या का विकास देख रहा हूं, अयोध्या में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है, अयोध्या विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है, देश और दुनिया के लोग अयोध्या और भगवान राम लला का दर्शन करने के लिए आ रहे हैं, अयोध्या का महत्व विश्व व्यापी स्तर पर बढ़ा है और इसकी आवश्यकता थी, भारत ऋषि मुनियों का देश है, धर्म संस्कृति के प्रति आस्था रखने वालों का देश है, देशवासियों से अपील करता हूं वे यहां आए, इस भव्य मंदिर को देखें और राम लला का दर्शन कर पुण्य प्राप्त करें।