पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण महत्वपूर्ण प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती, महिला पी जी कॉलेज बस्ती में आज राष्ट्रीय सेवा योजना की एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया,
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण महत्वपूर्ण है,आज वैश्विक परिवेश में पर्यावरण संरक्षण का जो अभियान चलाया जा रहा है,उसमे वृक्षा रोपण की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है, प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करे,
कार्यक्रम अधिकारी डॉ रघुवर पाण्डेय ने कहा कि स्वयं सेविकाओं द्वारा वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास है,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा सीमा सिंह, डा सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह, डा सुहासिनी सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव,प्रियंका सिंह, डा संतोष यदुवंशी, डा प्रियंका मिश्र, डा कमलेश पाण्डेय,मोनी पांडेय,कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय सहित एन एस एस की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रही,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *