छात्राओं ने शुरू किया शिक्षा के लिये जागरूकता अभियान
बस्ती। शनिवार को श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय, महरीपुर बस्ती द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के 07 दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन प्राइमरी पाठशाला कुसमौर में किया गया। माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।
कार्येक्रम में उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका, योगदान और लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इस शिविर के द्वारा छात्रायें सेवा भाव से जुड़ेंगे और समस्याओं को समझने के साथ ही समाधान का रास्ता निकालने में सक्षम होेंगे।
शिविर के दौरान छात्राओं ने शिक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गांवों में घूम-घूम कर सभी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्राओं को सेवा कार्य के लिये शपथ दिलाया गया।
शिविर के संचालन में डॉ० जय प्रकाश पाण्डेय, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव एवं श्रीमती मंजरी सिंह आदि ने विस्तार से राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कराये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० मनोज कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना में उपस्थित आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। राम प्रकाश सिंह, डॉ० कृष्ण कुमार प्रजापति, राजेश प्रसाद द्विवेदी, नीरज त्रिपाठी, सूर्य पाल वर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, मो० तसलीम, कौशल कुमार आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।