चेयरमैन ने किया आरओ प्लांट, कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

बस्ती। हर्रैया नगर स्थित गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में आरओ प्लांट और कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन शनिवार को नगर पंचायत हरैया अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू ने फीता काटकर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी की अगुवाई में विद्यालय के स्टाफ द्वारा अध्यक्ष का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार विकास का कार्य जारी है। बच्चों को शुद्ध व शीतल जल मिले इसके उद्देश्य से आरओ प्लांट विद्यालय में लगाया गया है। कहा कि आने वाले समय में नगर पंचायत द्वारा और भी सुविधाएं स्कूली बच्चों को प्रदान की जायेंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने अध्यक्ष द्वारा विद्यालय को दिए गए आरओ प्लांट के लिया सराहना किया। उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीक का है। इस तकनीकी युग में विद्यालय में सुसज्जित कंप्यूटर लैब होना आवश्यक है। इसी को देखते हुए विद्यालय में एक और सुसज्जित कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर रोहिताश्व सिंह, गौरव सिंह, राकेश सिंह, पंकज सिंह, प्रवेश शुक्ल, राम नरेश शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, राकेश यादव, अलगू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *