बस्ती – जिला बस्ती में आपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थाना पुरानी बस्ती एवं थाना नगर पुलिस द्वारा की गयी सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 29/2002 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियुक्त बब्लू पुत्र रंगीलाल निवासी डफाली टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को मा0 न्यायालय CJM बस्ती द्वारा पूर्व में बिताई गयी अवधि व 1000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी । थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/1992 धारा 147,323,504,506 IPC में अभियुक्त 1. अंगद पाठक पुत्र रामहरख पाठक निवासी पुरैना थाना नगर जनपद बस्ती 2. उदय प्रताप सिंह पुत्र राम कवल सिंह निवासी कटया थाना नगर जनपद बस्ती 3. रामनाथ शुक्ल पुत्र विभूती शुक्ल थाना नगर जनपद बस्ती को मा0 न्यायालय CJM बस्ती द्वारा 06 माह की परिवीक्षा व रुपये 2000/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।