बस्ती – जिला बस्ती में ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थाना मुण्डेरवा द्वारा की गयी पैरवी के फलस्वरूप छेड़खानी करने से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व रूपये 5,000/- के अर्थदण्ड की हुई सजा ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0 1472/2016 धारा 354 D,504,506 भा0द0वि0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम राजेन्द्र यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी बोदवल थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती एवं राहुल यादव पुत्र स्व0 राजबली यादव निवासी सिहोरवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। जिसमें विवेचक द्वारा विवेचना पूर्ण करते हुए आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल बस्ती एवं थाना मुण्डेरवा पुलिस की प्रभावी पैरवी से दिनांक- 15.03.2024 को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश अनन्य न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) बस्ती द्वारा उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व रूपये 5,000/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।