पुलिस द्वारा बिछड़े बालक को परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया  

बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बिछड़े बालक को बरामद कर उसके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया  ।

मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15.03.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे को एक महिला द्वारा सूचना मिली कि जिला अस्पताल बस्ती के पास एक अनजान लड़का मिला है, जिसकी उम्र लगभग 05 वर्ष है तथा रो रहा है, जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है, जिसकी पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो भेजा गया। जिसमें सभी चौकिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि उक्त लड़का बीरबल पुत्र राममिलन ग्राम दादरी हरदो संत कबीर नगर का निवासी है, इसके माता-पिता जिला अस्पताल बस्ती इलाज के लिए आए थे, उसके बाद थाने बुलाकर पहचान कराते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उसके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा थाना कोतवाली पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *