हंसल मेहता की वेब सीरीज लुटेरे का टीजर जारी, 22 मार्च से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा प्रीमियर

भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता हंसल मेहता इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज लुटेरे को लेकर चर्चा में हैं।इस सीरीज के निर्देशन की कमाल जय मेहता ने संभाली है। इसमें रजत कपूर, विवेक गोम्बर, अमृता खानविलकर और आमिर अली जैसे दिग्गद सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।अब निर्माताओं ने लुटेरे का दमदार टीजर जारी कर दिया है, जो एक्शन से भरपूर है।यह सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर दस्तक देगी। इसकी रिलीज तारीख सामने आ चुकी है।
लुटेरे का प्रीमियर 22 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा।सीरीज का टीजर देखने के बाद आप इसकी मूल कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं। ये एक काल्पनिक थ्रिलर कहानी है, जोकि समुद्री लुटेरो पर बनाई गई है।सोमालिया के तट पर लुटेरों ने भारतीय जहाज का अपहरण कर लिया है। सोमालिया के खतरनाक समुद्र पर आधारित टीजर लुटेरे की दुनिया की एक झलक देता है।
24 सेकंड के टीजर की शुरुआत नाव पर सवार कुछ भारी हथियारों से लैस लोगों से होती है, जिन्हेें हम करीब हैं कहते हुए सुना जा सकता है।
रजत नौसेना की वर्दी पहने हुए सीन में दिखाई देते हैंं और दूरबीन से लोगों को देखते हैं। वीडियो जहाज पर गोलीबारी करने वाले लोगों के साथ समाप्त होता है।
इस सीरीज की कहानी इसी पर आधारित है। निर्माताओं ने इसमें एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *