24 घंटे के अन्दर हत्या के मामले में 6 अभियुक्त गिरफ्तार हुए

बस्ती 7 मार्चजनपद बस्तीथाना लालगंज पुलिस बल द्वारा मारपीट कर हत्या करने वाले 6 अभियुक्त/अभियुक्ता को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष लालगंज  जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दिनांक- 06.03.2024 को प्रवेश कुमार सिंह निवासी चिलवनिया थाना लालगंज जनपद बस्ती की रास्ते में मिट्टी डालने की बात को लेकर हत्या कारित करने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2024 धारा 147/148/323/504/506/452/307/302 भादवि बनाम राजमणि सिंह व अन्य 07 अभियुक्तगण के विरुद्ध मृतक की पत्नी सरोज सिंह द्वारा पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद 06 नफर वाँछित अभियुक्त/अभियुक्ता को आज दिनांक 07.03.2024 को ग्राम महसो तिराहे के पास से समय करीब 07.50 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राजमणि सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह उम्र करीब 65 वर्ष ,
बब्लू सिंह उर्फ तेज प्रताप सिंह पुत्र राजमणि सिंह उम्र करीब 36 वर्ष,विशाल सिंह पुत्र राजमणि उम्र करीब 26 वर्ष,विवेक सिंह पुत्र राजमणि सिंह उम्र करीब 25 वर्ष,उर्मिला सिंह पत्नी राजमणि सिंह उम्र करीब 63 वर्ष,
रीमा सिंह पत्नी बब्लू सिंह उर्फ तेज प्रताप सिंह उम्र करीब 34 वर्ष निवासीगण चिलवनिया थाना लालगंज जनपद बस्ती शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *