सत्ताईस वारंटी हुए गिरफ्तार

श्रावस्ती 5 मार्च पुलिस अधीक्षक घनश्याम चैरसिया’ ने जनपद में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए थे। इन वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन धरपकड़ भी चलाया। इसी अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा पिछले 48 घंटे में कुल 27 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ऑपरेशन धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कल रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव तथा क्षेत्राधिकारी इकौना भिनगा जमुनहा के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ने कार्यवाही करते हुए 48 घंटे के अंदर 27 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। इन वारंटियों में मारपीट, आर्मस् एक्ट, आबकारी, धोखाधड़ी,चोरी, वन अधि0 जैसे मामलों के अपराधी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *