बस्ती 5 मार्च उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बस्ती महुली मार्ग पर ठेकनापार गांव के पास देर रात दो बाइकों के आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।
आप को बताते चलें कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बरसू मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय राम जी जो सब्जी का कारोबार करते थे वह देर रात कहीं से लौट कर घर जा रहे थे महसो के निकट ठेकना पार गांव के पास बाईक से आमने-सामने टक्कर हो गई इस दौरान राम जी बुरी तरीके से घायल हो गए उन्हें इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी मौत हो गई वहीं पर दूसरे चालक भुवनी निवासी लालगंज थाना क्षेत्र के अजय यादव की चिकित्सा चल रही है।