बुखार से वृद्धा की मौत, नौ मरीज भर्ती

चित्रकूट(आरएनएस)। मौसम परिवर्तन को लेकर खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते जिला अस्पताल में इन मरीजों की ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। बुखार व पेट दर्द से वृद्धा की मौत हो गई। जबकि नौ मरीज भर्ती हुए।
मध्य प्रदेश क्षेत्र के नयागांव के जानकीकुंड के पास निवासी ज्ञानमती (65) को बुखार के चलते पुत्र राजेंद्र गुप्ता ने शनिवार की सुबह भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए। इसके अलावा कर्का पड़रिया निवासी तेजबली का दो माह का पुत्र अभिलास, पडरी निवासी विनीत की दो वर्षीय पुत्री हिमांशी, बरद्वारा निवासी शांति देवी (30), कोलगदहिया निवासी रामप्रकाश (25), गांधीनगर निवासी शिवपाल (35), रंपुरिया अव्वल निवासी राकेश का पांच वर्षीय पुत्र छोटू, गढ़ीवा निवासी रामप्यारी (40), चकजाफर निवासी किशन (18), रैपुरा निवासी बद्री प्रसाद (45) को बुखार व खांसी, जुकाम के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *