भोपाल,03मार्च (आरएनएस)। कलेक्ट्रेट के सामने गत दिवस बीडीए कालोनी की घाटी की चढ़ाई चढ़ रहा कंटेनर अचानक रिवर्स होने लगा। उसकी चपेट में सड़क पर चल रहे लोग, सड़क पर चल रहे वाहन आ गए। हादसे में भोपाल की ग्रेट दाइई के नाम से मशहूर 80 साल की वृद्धा की जान चली गई। घटना में ग्रेट दाई के पोते समेत चार लोग घायल हो गए। जबकि कंटेनर की चपेट में आई स्कार्पियो, दो ऑटो समेत अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कंटेनर करीब 50 मीटर तक रिवर्स में चलते हुए वाहन, लोगों को चपेट लेता गया। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। उसके पहिए माया डुडानी चौराहे पर जाकर थमे। घटना के बाद से कंटेनर के ड्रायवर-क्लीनर फरार हैं। कोहेफिजा पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक कलेक्ट्रेट के सामने बीडीए कालोनी फिलफोरा रेस्टोरेंट के पास अमेजन का इंदौर से सामन लेकर आया कंटेनर खड़ा हुआ था। नो-एंट्री की वजह से वह गोदाम तक नहीं पहुंच पाया था। गत दिवस दोपहर करीब एक बजे ड्रायवर ट्रक को आगे बढ़ाने लगा। करीब 100 मभ्टर तक वह फिलफोरा रेस्टारेंट तक कंटेनर को ले गया। घाटी की चढ़ाई वह नहीं चढ़ पाया। अचानक रिवर्स होने लगा। लोग खुद को संभाल पाते इससे पहले उसनेवाहनों को चपेट में ले लिया। उसकी चपेट में सबसे पहले स्कॉर्पियो कार आई। स्कार्पियो को इतनी जोरदार टक्कर लगी कि वह उछलकर पीछे चल रहे ऑटो में जा टकराई। तभी आटो के पास अपने पोते रजत श्रीवास के साथ खड़ी टीला जमालपुरा निवासी 80 साल की शांतिबाई को कंटेनरने चपेट में ले लिया। शांतिबाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनका पोता रजत घायल हो गया। इसके साथ ही आटो चालक अश्शू खान भी घायल हो गया। दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। शांति बाई का शुक्रवार को शादी की सालगिरह थी। वह फिलफोरा रेस्टारेंट की मालनिक आसिफ रशीद के घर पहुंची। आसिफ रशीद ने उन्हें सालगिरह की बधाई दी। इसके बाद उन्हें रेस्टारेंट से खाना दिलवाया। खाना लेकर वह निकली थीं तभी कंटेनर ने कुचल दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने कंटेनर में तोडफ़ोड़ कर दी। उसके कांच तोड़ दिए। थोड़ी देर बाद घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। बाद में पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया।