महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर बृजेश पासवान पुत्र इंदल लाल पासवान निवासी ग्राम तुरकौली पोस्ट शिवदयालगंज जनपद गोंडा का है। जिसने खूब शराब पी रखा था।नशे की हालत में जो जल बैरिकेटिंग के पार जाकर स्नान व तैरने के दौरान अचानक जल के तेज बहाव से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा ड्यूटी पर गस्त कर रहे एसडीआरएफ व जल पुलिस के प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव व एसडीआरएफ के कांस्टेबल जय प्रकाश,कांस्टेबल मुकेश यादव, कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय, कांस्टेबल प्रवीण कुमार पाण्डेय शामिल रहें। जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और नयाघाट पुलिस चौकी ले गए वहाँ से उसके घर वालों को फोन के जरिए अवगत कराया और उनके परिवार को सुपुर्द किया जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस व एसडीआरएफ की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।अयोध्या में जल पुलिस व एसडीआरएफ की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है।