गांव और शहर में चला बड़े बकायेदारों से वसूली का अभियानः 5 लाख की वसूली

बस्ती। शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व बकाया वसूली का अभियान चलाया गया।  शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाये गये अभियान के दौरान लगभग 5 लाख की वसूली किया गया। नायब तहसीलदार सदर धीरज त्रिपाठी और बीर बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप बताया कि उप  जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक के निर्देश के अनुसार अधिकारियों और अमीनों की संयुक्त टीम ने गांधीनगर, रोडवेज, रौता चौराहा, कटरा एवं कुदरहा क्षेत्र के बड़े बकायेदारोें से वसूली अभियान चलाया गया। स्टाम्प, परिवहन, सेल टैक्स, रायल्टी के साथ ही अनेक मदों के बकायेदारों को चेतावनी दी गई कि वे अपना बकाया राशि शीघ्र  जमा करवा दें अन्यथा कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी।
वसूली अभियान में अधिकारियों के साथ मुख्य रूप से उमेश चन्द्र वर्मा, सुरेश तिवारी ,राकेश जायसवाल ,तहुव्वर हुसैन, उदय शंकर चौरिसिया,  राम प्रकाश यादव, तिलकराज याद आदि संग्रह अमीन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *