अनुराग लक्ष्य, 23 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
हिंदी फिल्मों के इतिहास में एक से एक चरित्र अभिनेताओ ने अपना अहम मुकाम बनाया, जिसमें एक नाम अभिनेता रज़ा मुराद साहब का भी आता है।
बलराज साहनी, प्राण, ए के हंगल, ओम शिवपुरी, ओम पुरी, अनुपम खेर सहित बहुत सारे चरित्र अभिनेताओ ने अपनी अपनी पारी में नायकों के बीच रहकर भी अपनी अलग पहचान बनाई। उसी फेहरिस्त में एक नाम आता है रजा मुराद साहब का, जिन्होंने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म , नमक हराम, में अपने बेजोड़ अभिनय से लोगों के भरपूर परशांशा बटोरी थी। फिर केया था, रजामुराद हर चौथी फिल्मों का हिस्सा बनकर उभरे, और सैकड़ों फिल्मों में अपने अलग अलग चरित्र निभाकर सरे फेहरिस्त हो गए।
आप याद करें फिल्म , राम तेरी गंगा मैली हो गई, का वोह चरित्र जिसने रजा मुराद को कहां से कहां पहुंचा दिया। थोड़ा आगे बढ़े तो आपको , हिना , भी एक ऐसी ही फिल्म दिखाई देगी, जिसमें रजा मुराद ने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया और अपने समकालीन अभिनेताओं से कहीं आगे निकल गए।
आज वोह हिंदी सिनेमा से थोड़े दूर ज़रूर हैं लेकिन फिल्मों में उनकी भागीदारी आज भी बरकरार है। जल्द ही आप उन्हें साउथ की कई फिल्मों में देख पाएंगे।