कंगना रनौत की इमरजेंसी को मिली रिलीज तारीख, नया पोस्टर भी जारी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले लंबे वक्त से अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।इसमें कंगना न सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी, बल्कि उन्होंने इसके निर्देशन की कमान भी संभाली है।अब कंगना ने इमरजेंसी का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें अभिनेत्री हूबहू इंदिरा जैसी लग रही हैं।इसके साथ कंगना ने इमरजेंसी की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है।
इमरजेंसी 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म पहले बीते साल 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी।कंगना ने इमरजेंसी का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, भारत के सबसे काले समय के पीछे की कहानी को उजागर करें। 14 जून को आपातकाल की घोषणा। सबसे खूंखार और उग्र प्रधानमंत्री इंदिरा के सिनेमाघरों में गरजने से इतिहास जीवंत हो उठा।इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और सतीश कौशिक ने भी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, कंगना ने एक बयान में कहा, इमरजेंसी मेरी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है और मणिकर्णिका के बाद दूसरी निर्देशित फिल्म है, हमारे पास इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाएं एक साथ आई हैं। बता दें कि यह फिल्म पहले 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शेड्यूल में बदलाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
फिल्म की कहानी के बारें में बताए तो ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा बनाई गई है, इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे विवादास्पद तमाशा के मेगा-बजट चित्रण के रूप में पेश किया गया है। फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं। फिल्म की पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें कंगना दिवंगत राजनीतिज्ञ की मुख्य भूमिका में हैं। इमरजेंसी कंगना की पहली एकल डायरेक्शन वाली फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *