11 आरोपियों के घर पर नोटिस हुई चस्पा

बस्ती 14 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुए कलवारी थाने के अंतर्गत खूनी संघर्ष में  शामिल उपद्रवियों का पहचान कर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गोसैसीपुर, कलवारी में शनिवार को हुए खूनी हमले के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किया है। एसडीएम सदर गंलाब चन्द्र द्वितीय ने कलवारी क्षेत्र में हुए खूनी खेल के उपद्रवियों को नोटिस जारी किया है। कलवारी थाना क्षेत्र में 11 आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसके बाद अब आरोपियों को न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर होकर जवाब दाखिल करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *