नौ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती 14 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रंजिश को लेकर दो स्थानों पर धमकी,बलवा व मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कैली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही पांच लोगों ने गीता देवी के घर में घुसकर पिटाई कर दी। पुलिस ने गीता की तहरीर पर गांव के ही सोनू, मंटू,सुंदरी, गुड़िया व पूर्णिमा के खिलाफ केस दर्ज किया है। छावनी थाना क्षेत्र के माझिलगांव में दिलीप कुमार दुबे को उनके गांव के ही विशाल, सुयश, अमित और शिवम ने मिल कर पिटाई कर दी। छावनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *