🦚🦚 ओ३म् 🦚🦚
🪷३३कोटि देवता आमंत्रित🪷
स्वर्ण जयंती समारोह की अपार सफलता के उपलक्ष्य में जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा के यशस्वी प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने🥕 प्रीति भोज 🥕का आयोजन किया।
⛈️ इंद्र देवता ने की वृष्टि ⛈️
कार्यक्रम का शुभारंभ 🔥 दैनिक अग्निहोत्र से हुआ और वृष्टि के अधिष्ठाता इंद्र ने प्रसन्नता पूर्वक अग्निदेव के माध्यम से यज्ञ प्रसाद ग्रहण किया।
🌴 जनपदीय आर्य अतिथि 🌴
जनपद के सुदूर ग्रामीण अंचलों से ऋषि भक्तों ने यज्ञ में आहुति देने के साथ -साथ प्रीति भोज का सामूहिक आनंद प्राप्त किया।
🍁 अनुराग लक्ष्य की साक्षी🍁
वैदिक पत्रकार विनोद जी उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम को सुप्रसिद्व समाचार पत्र अनुराग लक्ष्य के प्रसारित किया गया।
📢 वैदिक नारी शंखनाद 📢
स्त्री आर्य समाज मंदिर टांडा से पधारी बहन किरन आर्या, आर्य समाज मंदिर गांधी नगर से पधारी बहन ऊमा व आर्य समाज ग्राम खम्हरिया हरैय्या से पधारी बेटी गीता ने घोषणा किया कि अपने क्षेत्रों में स्त्री आर्य समाजों को सक्रिय किया जायेगा।
🕉️ जिला सभा का संकल्प 🕉️
प्रधान ओमप्रकाश जी आर्य। उपप्रधान सत्येंद्र जी। मंत्री हरिहर मुनि। कोषाध्यक्ष शिक्षक मनीष मेंहदीरत्ता।आर्य वीर दल अधिष्ठाता गिरजा शंकर जी। अंतरंग सदस्यों की नव चयनित टीम ने संकल्प लिया है कि मंडल🌼महर्षि वशिष्ठ नगर (बस्ती) 🌼 में आर्य समाज का कार्य शिखर स्तर पर होगा।
💐 स्वदेशी यज्ञ-प्रसाद 💐
सभा प्रधान ओमप्रकाश जी आर्य द्वारा पूर्ण स्वदेशी जलपान व भोजन की अद्भुत उत्तम व्यवस्था की गई। आर्य पाचक दुःख हरण जी ने 🥝 बाटी,चोखा,चूरमा 🥝 से अतिथियों को तृप्त किया।
🌴 सर्वोत्तम – प्रबंधन 🌴
स्वामी दयानन्द विद्यालय सूर्ती हट्टा के प्रधानाचार्य आदित्य नारायण गिरि ,उनका विद्यालय स्टाप व आर्य समाज न ई बाजार बस्ती के मंत्री श्री गरुड़ ध्वज पांडेय जी ने अतिथि सत्कार का अद्वितीय प्रबंध किया।
🌹 छोटा टंकारा लालगंज 🌹
मंडल स्तर पर सभी आर्यों ने संकल्प लिया है कि हम महर्षि दयानंद सरस्वती के २०० वीं जन्म जयंती पर 🌸 आर्य तीर्थ स्थल टंकारा 🌸 को छोटे टंकारा आर्य समाज लालगंज से अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
🏵️ अति उत्तम व्यवस्था 🏵️
आर्य समाज मंदिर लालगंज के कर्मठ युवा प्रधान ने घोषणा किया समस्त वैदिक परिवारों के 🌻 जलपान/भोजन/आवास 🌻 की समुचित व्यवस्था की गई है। स्थानीय जनता का तन-मन-धन से सहयोग मिल रहा है।
🪷 आर्य भजनीक सत्येन्द्र 🪷
मंडल बस्ती के भजनोपदेशक श्री सत्येन्द्र जी 🧘 ग्राम देवता प्रचार 🧘 अभियान के तहत सुदूर ग्रामीण अंचल में 🌼 छोटा टंकारा लालगंज 🌼 के महोत्सव १०,११,१२ फरवरी हेतु प्रचार प्रसार में संलग्न हैं।
🌲 चंद्र मुनि वानप्रस्थी 🌲
आर्य समाज लालगंज के व्यवस्थापक आदरणीय चंद्र मुनि वानप्रस्थी जी ने समस्त ऋषि भक्तों का आह्वान किया है कि वो #dayanand200 वीं जन्म जयंती मनाने के लिए सपरिवार पधारें। आर्यों के स्वागत में सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
🖍️ प्रसारण कार्यालय 🖍️
आर्य समाज मंदिर लालगंज
🌻 दिनांक ५फरवरी २०२३🌻
प्रातः काल चार बजे।