इज़राइल में भारतीय श्रमिकों को रोज़गार दिलाने के लिए दक्षता टेस्ट 30 को

बस्ती 27 जनवरी इजराइल में भारतीय श्रमिको के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए जनपद में चयनित 202 श्रमिको को दक्षता टेस्ट के लिए 30 जनवरी को प्रातः 5 बजे आईटीआई अलीगंज लखनऊ जाने के लिए 6 रोडवेज बसों की व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया है। उनको लिखे पत्र में उन्होने कहा है कि ये बसें चयनित श्रमिको को आईटीआई अलीगंज लखनऊ लेकर जायेंगी तथा शाम को वापस लेकर आयेंगी। इस संबंध में उन्होने एआरटीओ तथा उपश्रमायुक्त को भी आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होने सीएमओ को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि इन श्रमिको का निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध करायें। इस संबंध में सभी अस्पतालों को आवश्यक निर्देश जारी करें।
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *