बस्ती २८ जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के थाना हरैया क्षेत्र के फोरलेन पर पिछले चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए वृद्ध की भोर में इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। 23 जनवरी को हरैया थाना क्षेत्र के एक ढाबे के पास कार की ठोकर से घायल हुए वृद्ध रामशब्द (65) को उपचार के लिए पहले सीएचसी कप्तानगंज में लाया गया था। हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बिलारीभीटी गांव के 65 वर्षीय रामशब्द अपने दामाद के साथ उसकी बाइक से अपनी एक अन्य बेटी के घर कप्तानगंज क्षेत्र के बेलसड़ गांव जा रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया था। जिससे बाइक पर पीछे बैठे राम शब्द को गंभीर छोटी आई थी। भोर में रामशब्द ने मेडिकल कॉलेज में उपचार दौरान दम तोड़ दिया।