किछौछा अंबेडकर नगर 27 जनवरी ।बसखारी स्थित मदरसा जामिया सूफिया लिलबनात मदरसा संस्थापक हजरत मौलाना सैयद शाह अनीस अशरफ अशरफुल जिलानी के सदारत में जश्ने विलादत फतेह है खैबर नमक अजीम ओ शान जलसा ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम हुआ जिसमें सायर मोहम्मद अली फैजी गुलाम नूर ए मुजस्सम मुस्लिम विद्वानों ने शिरकत की तथा मदरसे की छात्राओं को विभिन्न विषयों में पास होने पर सनत व उपाधि से सम्मानित किया गया तथा हजरत अली के जीवन पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किया गया तथा हजरत अनीस अशरफ ने कहा कि हजरत अली ने जिस प्रकार से इस्लाम धर्म व इंसानियत के लिए कुर्बानी दी है वह रहती दुनिया तक लोग याद रखेंगे तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही हम दुनिया में औरआखरीत आला मकाम हासिल कर सकते हैं इसके पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गयाइस मौके पर मुख्य रूप से हजरत मखदूम अशरफ सिमनानी रहमतुल्ला ताला अलेही किछौछा शरीफ के सज्जादा नसीम हजरत सैयद शाह मोहिउद्दीन अशरफ अशरफुल जिलानी समाज श्री सैयद अजीज अशरफ जिलानी सहित भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की तथा यूट्यूब चैनल अशर्फी नगरी के मोहम्मद अयूब साहब मौजूद रहे।
Post Views: 324