अमीरूल मोमिनीन शेर ए खुदा हज़रत ए अली की यौमे वेलादत की मुंबई में धूम, हुआ जलसों का एहतमाम,,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 25 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
,, इस्लाम के वकार, आन बान हैं अली
सरकार ए मदीना पे भी कुर्बान हैं अली
त्वारीख के अवराक तो कहते हैं आज भी
देखो तो सही मुस्तफा की जान हैं अली ,,,,
आज इस्लामी तारीख की 13 रजब है, जिसे पूरी दुनिया शेर ए खुदा हज़रत अली अलैहिस्सलाम की यौम ए वेलादात को बड़ी ही अकीदत और मुहब्बत के साथ मनाती है। आज सुबह से ही घरों और बाजारों को रौनक बढ़ गई है। जिस तरफ भी नज़र जाती है। नार ए हैदरी की सदाएं बुलन्द हो रही हैं। घरों में फातिहा और दुरूद ओ सलाम से माहौल खुशनुमा दिखाई दे रहा है। जगह जगह जलसों का भी एहतमाम किया गया है।
मुंबई के धारावी, सायन, कुर्ला, गोवेंडी, चीता कैंप, शिवाजी नगर, विक्रोली, दादर, माहिम, बांद्रा, जोगेशरी, अंधेरी, बॉम्बे सेंट्रल, मुहम्मद अली रोड, नागपाडा, भिवंडी और कल्याण सहित पूरी मुंबई में हज़रत अली अलैहिस्सलाम की यौम ए वेलादत को पूरी शिद्दत और अकीदत के नज़राने पेश किए गए ।