बस्ती 25 जनवरी बहुजन समाजपार्टी का मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के मुख्य मण्डल प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं है। बूथ स्तर की सघन समीक्षा कर लिया जाय। कहा कि बसपा सुप्रीमों बहन मायावती ने स्पष्ट ऐलान कर दिया है कि पार्टी अपने बूते प्रदेश के सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बढ गई है कि चुनाव को देखते हुये समय से तैयारियां पूरी कर ली जाय। सेक्टर, पोलिंग बूथों की तैयारियां पूरी कर ली जाय।
अध्यक्षता करते हुये मण्डल प्रभारी कल्पनाथ बाबू ने कहा कि बसपा ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढती है। बहन जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को पसीना बहाना होगा।
बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दिया। बताया कि बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा निरन्तर जारी है।
मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से भगवानदास, सीताराम शास्त्री, राम सूरत चौधरी, लालचंद निषाद, दिनेश गौतम, धर्मदेव प्रियदर्शी, संजय धूसिया, राना डा. आलोक रंजन, ओम प्रकाश गौतम, राम चेत निराला, विनोद चौधरी, राना अम्बेडकर, रामकरन गौतम, भवानीभीख, राम सागर, शैलेन्द्र गौतम, नायब चौधरी, पवन कुमार गौतम, यशवंत गौतम, रामदास, आर.डी. प्रेमी, प्रमोद कुमार, दीपलाल