ओ३म्
रामलला गये गुरु गृह
जी हां।२२ जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी रामलला को अयोध्या में बैठाकर चले गए। फिर हम गये उनसे मिलने और कहा कब तक बैठेंगे यहां? कहने लगे जब तक कोई काम न मिले! हमने कहा आपके गुरुदेव महर्षि वशिष्ठ
जी बस्ती में हैं उनसे नहीं मिलेंगे?
रामलला बोले! अहोभाग्य! गुरु जी की कृपा से तो अयोध्या की विजय हुई।हम अवश्य चलेंगे गुरु जी का आशीर्वाद लेने!
जी मित्रों! जनपद बस्ती का वास्तविक नाम महर्षि वशिष्ठ नगर
ही है। जनपद बस्ती के लालगंज क्षेत्र में
मनोरमा व क्वानो
नदी का संगम है।यह वही स्थान है जहां वनवास काल में भगवान राम ने विश्राम किया था।इसी संगम पर बसा हुआ है
आर्य समाज मंदिर लालगंज
२०० वीं जन्म जयंती
इसी आर्य समाज मंदिर में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की २०० वीं जन्म जयंती जनपद स्तर पर मनाई जा रही है। दिनांक १०.११.१२ फरवरी में यहां पर देश भर से आर्यों का विशाल संगम होने जा रहा है।
महर्षि नगर में पधारें
रामलला के साथ आप भी पधारें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के गुरु जी की तपस्थली का दर्शन करने और वैदिक विद्वानों के वेदोपदेश
व
यज्ञ
करने के सौभाग्य को प्राप्त करने के लिए।
जिला सभा की बैठक
इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए दिनांक ४/२/२०२४ रविवार को प्रातः १० बजे से १बजे तक जनपद स्तरीय आर्य महानुभावों की एक बैठक आहूत की गई है। जिसमें होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार हैं।
दैनिक अग्निहोत्र
प्रातः काल १० से १०.३०
वैदिक भजन
१०.३० से १०.४५
सूक्ष्म जलपान
१०.४५ से ११ बजें तक
सभा की बैठक
प्रातः ११ से एक बजे तक
आर्यों का प्रीति भोज
शांति पाठ एवं वैदिक जयघोष सहित प्रीति भोज के साथ सभा का समापन।
ओ३म्
आचार्य सुरेश जोशी
वैदिक प्रवक्ता
कार्यक्रम – संयोजक