दक्षिण एशियाई सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैम्पियनशिप में भारतीय टीम से यू0पी0 ने 12 पदक जीतकर मचाया धमाल

उत्तर प्रदेश सवात एसोसिएशन को यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों शैलेश कुमार मिश्रा, यश कुमार यादव, मनोज कुमार, काव्या श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक, शैलेश कुमार, विकाश कुमार सिंह, राघवेंद्र यादव, कोमल गुप्ता ने रजत पदक और अंकित कुमार दुबे, आयुष मौर्य, साहित्य श्रीवास्तव, बिंदु कुमारी ने कास्य पदक, 21 और 22 जनवरी 2024 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 56, चंडीगढ़ में आयोजित दूसरी दक्षिण एशियाई सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैंम्पियनशिप में जीता। जिसमें टीम मैनेजर सदन कुमार यादव व टीम कोच बिन्दु कुमारी थी। उ0प्र0 सवात संघ के सचिव श्री के0 वी0 पन्त जी को भारतीय टीम का प्रभारी नियुक्ति किया गया था।
उ0प्र0 सवात संघ के अध्यक्ष श्र मनोज दीक्षित जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक त्रिपाठी जी, उपाध्यक्ष श्रीमती रचना गोविल जी व कोषाध्यक्ष श्री कमल जोशी जी समेत सभी सदस्यों ने प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *