माता कात्यायनी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन

बस्ती23 जनवरी  कप्तानगंज विकासखण्ड के महादेवरी गांव में माता कात्यायनी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के पहले कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए तथा नगर भ्रमण के दौरान माता जी की मूर्ति को लेकर क्षेत्र के सात मंदिरों के स्पर्श दर्शन भी कराए गए। नगर भ्रमण के उपरांत विधि विधान से माता की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित भंडारे में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने और स्कूली बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में शामिल हुए अतिथियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह  के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र और माता की प्रतिमा भेंट करके स्वागत किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति के सदस्य सन्तोष कुमार शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र और गांव के लोगों  के सहयोग और अथक परिश्रम से माता कात्यायनी जी का मंदिर तैयार हुआ है। बताया कि पिछले एक सप्ताह से विभिन्न कार्यक्रमों के उपरांत माता की प्राण प्रतिष्ठा हुई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद शुक्ल, पूर्व प्रमुख योगेंद्र सिंह, समाजसेवी अमित सिंह, प्रेम शंकर ओझा, कृष्णा डेवलपर्स कम्पनी के एमडी बद्री विशाल पाण्डेय, उदय शंकर शुक्ल, विवेक कान्त पाण्डेय, अर्जुन उपाध्याय, मनीष चतुर्वेदी, संजय ओझा, इंद्रमणि पाण्डेय, विनोद चौधरी, राम सागर वर्मा, अतुल पाण्डेय आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *