बस्ती।23 जनवरी बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल, महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल ने मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष को सम्बोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। बताया कि पूर्व में दिये गये ज्ञापन के अनुसार लाइसेंस शुल्क समाप्त किये जाने, नगर पालिका के दुकानों का बढा किराया वापस लिये जाने, सरकारी अतिक्रमण को चिन्हित कर पहले उसे हटाया जाय, 2021 में पास गृहकर, जलकर की अवैध वसूली बंद कराये जाने, नगर पालिका क्षेत्र के सड़कांें को गड्ढा मुक्त किये जाने आदि की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था। उस पर अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। चेतावनी दिया कि यदि 30 जनवरी तक कोई पहल न हुआ तो 31 जनवरी को नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरना दिया जायेगा। इसका पूरा दायित्व नगर पालिका प्रशासन का होगा।ज्ञापन देने वालों में धर्मेन्द्र चौरसिया, प्रभात सोनी, शेष नारायण गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, ऋषभ गुप्ता, अशोक कुमार निगम,एहसानुल्लाह आदि शामिल रहे।